HEADLINES-

Sunday, August 9, 2009

रतनगढ़। विधानसभाध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह ने कल यहाँ जलदाय विभाग द्वारा निर्मित उच्च जलाशय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर महिलाओं ने पांनी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया।

सांडवा। पशु चोरी के मामलों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर यहाँ थाने के सामने लोगों ने प्रदर्शन व नारेबाजी की। बाद में पुलिस द्वारा चोरों को शीघ्र पकड़ने के आश्वाशन पर लोग शांत हुए तथा जाम हटाया।

छापर। कुछ पार्षदों द्वारा नगरपालिका कार्यालय पर लगाई गयी तालाबंदी दुसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने पालिका पर अनियमितता, भ्रष्टाचार को सह देने का आरोप लगाया।

चुरू। नव निर्वाचित राज्य सभा सदस्य बुडानिया का जिले में जगह-जगह स्वागत एवं अभिनन्दन हो रहा है। कल गढ़ के पास कांग्रेसियों द्वारा बुडानिया का शानदार स्वागत किया गया। लेकिन इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हाजी मकबूल मंडेलिया , डॉ चंद्रशेखर बैद, सरदारशहर के पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा, गोविन्द महन्सरिया जैसे नेताओं की अनुपस्थिति चर्चा में रही।

पडिहारा। कल यहाँ टोल टैक्स के पास एक युवक को अर्धचेतना में अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उसे बीकानेर रेफ़र कर दिया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान भेराराम रुलानिया के पुत्र के रूप में की गई है।

छापर । कांग्रेस प्रवक्ता अभिनेश मह्रिषी ने यहाँ लोगों के अभाव अभियोग सुने और कसबे की समस्याओं के शीघ्र निराकण का आश्वासन दिया। लखोटिया गेस्ट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में पुस्राज शर्मा, पन्नालाल आर्य , प्रकाश नै समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

चुरू/छापर/राजलदेसर। यहाँ अठाई करने वाली अलका लूनिया, सरिता भंसाली, का अभिनन्दन किया गया।

No comments: