HEADLINES-

Tuesday, November 8, 2011

चुरू समाचार

चुरू। दिल्ली-बीकानेर इंटरसिटी एक्सप्रेस व जोधपुर-दिल्ली मेल १३ नवम्बर से बाकायदा पटरिओं पर दौड़ेगी। रेल मामलों के जानकार अनिल खतेड ने कोलकता में यह जानकारी देते हुए कहा की बजट में घोषित अन्य गाड़ियां भी शीघ्र चालू होंगी।
पड़िहारा। कस्बे की लापता युवती शादी रचाकर पुलिस को किया आत्मसमर्पण । कहा- अब वह पति के साथ ही रहेगी।
लाडनू। कस्बे की एक युवती के साथ जबरन ज्यादती व उसकी अश्लील क्लिपिंग का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Thursday, September 15, 2011

चूरू समाचार

चूरू। जोधपुर-दिल्ली मेल २ अक्टूबर से पटरियों पर दौड़ेगी।
चूरू। जिले में बिजली की कटौती से लोगों में हां-हाकार।पड़िहारा में ६ घंटे की लगातार कटौती। नगरपालिका क्षेत्र में५ से ३ घंटे की कटौती।
राजलदेसर । दिल्ली -बीकानेर सुपरफास्ट अब यहाँ रूकेगी।
रतनगढ़। क्षेत्र में इसबार अच्छी फसल।

Sunday, August 28, 2011



लाडनूं। तेली रोड ,बस स्टेंड, व जैन विश्व भारती मार्ग पर बरसाती पानी भर जाने से आवागमन बाधित गोगया है। साधू- साध्वियों के लिए यह स्थिति बहुत ही पीड़ा दायक है।


चुरू। जिले में बारिश के साथ तेज गर्मी का मौसम बना हुआ है। प्रयुषण पर जैन धर्मावलम्बियों के विभिन्न कार्यक्रम ।


पड़िहारा ।

Tuesday, August 23, 2011

चुरू समाचार

चूरू। जिले में अच्छी सुआब की बारिश से अच्छी फसक्ल की आशा बंधी।
चुरू। जन्माष्टमी , गोगानवमी धूमधाम से मनाई गई।
परसनेऊ। दादा अखारामजी का मेला धूमधाम व भक्ति भाव से संपन्न । हज़ारों दादा भक्तो और श्रद्धालूओं ने धोक लगाईं व प्रसाद ग्रहण किया।
पड़िहारा। अन्ना हजारे के समर्थन में रविवार को पड़िहारा बंध रहा। आज लाडनूं सुजानगढ़ बंध ।
छापर । रेलवे स्टेशन के पास नया बस स्टेंड बनाने की योजना।

Thursday, August 18, 2011

शहीदों के प्रति

जिसने तुम्हे पुकारा
तूने दिया सहारा,
उस देश के नयन में
तेरा सपन रहेगा ।
कण-कण में लिखी है
तेरी अमर कहानी,
कारगिल महक रहा है
बन फूल की निशानी।
माला न टूट पाए
हर और तूं जूडा था।
गोली जहां गिरी थी
उस और तूं मुड़ा था।
तू मिट नहीं सकेगा
जब तक गगन रहेगा।
रतन जैन

Friday, August 12, 2011

रतन जैन की नई कविता

पायल बजावता चाल्या आओसा,
हलचल मचावता चाल्या आओसा।
रूप रो तावाडियो पुग्यो अकाशां
सावन बरसावता चाल्या आओसा।
प्यार रो रस्तो है काँटा भरियो
मखमल बिछावता चल्या आओसा।
सांसां नै बाँध ली ओल्युं थांरी
सुधियाँ लुतावता चाल्या आओसा।
रतन जैन

Thursday, July 21, 2011

चुरू samachar

चूरू । जिले में बिरखा की कमी । फसल सूखने लगी।



पड़िहारा। पड़िहारा निर्देशिका-2011 का प्रकाशन आरम्भ। यहाँ सूरजमल सिरिदेवी ट्रस्ट द्वारा पार्क व फव्वारे का निर्माण अंतिम चरण में। व्यायामशाला बनेगी व झूले लगेंगे।



सुजानगढ़। रेलवे के मुख्य वाणिज्यीक प्रबंधक ने स्टेशन का निरिक्षण किया। यहाँ सुलभ शौचालय की मांग।



लाडनूं। यहाँ बस स्टैंड पर स्थित स्टेट बैंक का ATM किसी ने तोड़ दिया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।


परसनेऊ । दादोजी अखारामजी की प्रसिद्द धाम परसनेऊ का रास्ता खस्ता हालत में है। लगभग २ किलोमीटर सड़क बुरी तरह टूटी हुई है। सरकार व दादा भक्त इस और कब ध्यान देंगे?

Friday, July 1, 2011

चुरू समाचार

सुजानगढ़। कस्बे में दिनदहाड़े मर्डर । सुजानगढ़ बंद रहा। पुलिस के अनुसार शराब माफियों की रंजिश से हुई वारदात।
पड़िहारा। जगदम्बा मंदिर के १४ छत्र चोरी। चोर पुलिस की पकड़ से दूर।
चूरू। लाडनूं सहित पूरे चूरू जिले में मानसून की जोरदार बारिश। गर्मी से राहत। किसानो के चेहरे खिले।
राजलदेसर। राजलदेसर में बाल संस्कार शिविर का आयोजन।

Friday, June 10, 2011

थे

थे तो घूमो चानणा में


म्हे भटका अन्धेरा में।


थे देवो गावां में भाषण



  1. म्हे रोजी ढूंढा शहरां में।

थे पुळ रो उद्घाटन करियो


बीसूं मरग्या जड़ लहरां में ।


थे बोल्या म्हे सुणता रैया


थे गिणी या म्हाने बहारां में।


रतन जैन

Thursday, June 9, 2011

रतन जैन की कवितायेँ

प्रेम रो परबत
प्रेम रो परबत रूप रो झरणों
चोखो लागे, अठे ठहरणों ।
कातिल आँख्यां बोझल सांसां
खुद पर ही सरमाणों, मरणों ।
झुरमुट में म्हे , आँख्यां में थे
बात बात पर रूठणों, मन णों ।
मेघा रे झीणे आँचल में
चाँदड़ले रो लुकणों छिपणों ।
एक नशों है, कविता लिखणों
जो नी जाणे कदे उतरणों




okho

Saturday, April 30, 2011

सूरत। मारवाड़ी डाइजेस्ट के सम्पादक श्री रतन जैन आज सूरत पहुंचे।
पड़िहारा। यहाँ हवाई पट्टी बनाने की प्रबल संभावना है।

Tuesday, March 22, 2011

पड़िहारा । डेल्ही सराय रोहिल्ला -बीकानेर ट्रेन जिसकी घोषणा रेल मंत्री ममता बनर्जी ने बजट में की थी मार्च में शुरू होने की प्रबल संभावना है। राजस्थानी प्रवासी नागरिकों के दबाब से यह संभव हुआ है।

छापर। साधक भंवरलाल मुन्ध्दादक कल यहाँ देहांत होगया। उनकी शव यात्रा में सेंकडों लोग शामिल हुए।

चूरू। जिले में होली पर्व धूमधाम व आनंद मंगल से मनाया। जिले में गर्मी ने पाँव पसारे।

पड़िहारा । कांग्रेस प्रवक्ता अभिनेश महारिषि का यहाँ समारोहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर कस्बे की जानी मानी हस्तियाँ उपस्थित थी।

Thursday, January 20, 2011

चूरू। जिले के लोग कल रात २ बजे भूकंप के तेज झटकों से दहल गए। किसी जानमाल के नुक्सान की सूचना नहीं है।

चूरू। दिन दहाड़े बन्दूक दिखा कर व्यापारी को लूटने के विरोध में आज दो घंटे तक व्यापारियों ने अपने दूकानें बंद रखी। बाद में पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद ढूकानें खुलीं।

रतनगढ़। आभूषणों की दूकान से जेवरात पार करने के आरूप में तीन महिलायें गिरफ्तार।

छापर। नगरपालिका की बैठक में विकास कार्यों पर जोर दिया गया। इसके बावजूद बैठक १५ मिनट ही चली।

पड़िहारा । पड़िहारा के ४ स्काउट व गाइड दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिताओं में चुरू जिले का नेतृत्व करेंगे।

Monday, January 17, 2011

चूरू। सर्दी से राहत। हवा में तापमान पसरा। जिले की जनता को इस बार सर्वाधिक सर्दी का सामना करना पड़ा।

रतनगढ़। आचार्य महाश्रमण ने यहाँ कहा कि धरम संघ एक संघ पुरुष है। साधू-साध्वी श्रमणी व श्रावक इसके विभिन्न अंग है। आचार्य इसका मष्तिष्क है। उन्होंने कहा कि युवा पीढी ही तेरापंथ का भविष्य है।

राजलदेसर। यहाँ मर्यादा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। आचार्य महाश्रमण १४ फरवरी तक यहाँ विराजेंगे। वे अपनी धवल सेना के साथ १५ फरवरी को पड़िहारा पधारेंगे।

चुरू। अच्छी बरसात से जिले में मूंगफली कि शानदार फसल हुई है। किसानो के चहरे खिल गए हैं।

लाडनूं। स्वामी महेश्वरानंद आज यहाँ पधारेंगे। वह कल जैन विश्व भारती में धर्म सभा

को संबोधित करेंगे।

सुजानगढ़। यहाँ सियाराम बाबा कि बगीची में २१ से भागवत कथा का आयोजन होगा।

पड़िहारा। यहाँ सूरजमल सीरी देवी सुराना कि और से संचालित निशुल्क चिकित्सा शिविर पुनः शुरू कर दिया गया है। शिविर में मुफ्त जांच व दवाइयों का प्रावधान है।