HEADLINES-

Sunday, January 31, 2010

समाचार

सुजानगढ़। न्यायालय ने नरेगा कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार घंटियाल कि पूर्व सरपंच हीरादेवी कि जमानत अर्जी ख़ारिज कर ६ फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
चुरू । पंचायत चुनावों का कल तीसरा चरण शुरू होगा। अब तक सभी चुनाव शांतिपूर्वक।
रतनगढ़। वैद्य ताराचंद भारद्वाज का निधन । संतप्त आत्मा को विभिन्न वर्ग के लोगों कि श्रद्धांजली।
छापर। चाडवास में सरस्वती विद्या निकेतन में आयोजित समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
लाडनुं। तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में आज श्री उत्सव मेला आयोजित। मेले में कलात्मक वस्तुओं कि प्रदर्शनी व बिक्री हुई। यहाँ बिजली कि कटौती से लोग परेशान है।
पड़िहारा। सूरजमल श्रीदेवी सुराणा ट्रस्ट द्वारा आयोजित साप्ताहिक चिकित्सा शिविर में रोगियों की भीड़ बढाती जा रही है।
चिकित्सा के अलावा यहाँ दवाइयां भी निशुल्क दी जाती है ।

बात बात में बात

काणी बहू अर जलेड़ो दूद पीढयां ताणी लजावै।
आंगल्याँ स्यूं नूँ परे कोनी हुवे बीनणी।
काम का न काज का , दुश्मण अनाज का!
काले रे कालो न जलमे तो किल्ड काबरो जरूर जलमे!
घणो स्याणो कागलो, दै गोबर में चांच!
घणी खम्मा
आंख्यां मांय गीड भरया
नान्व मिर्गानेणी !
रतन जैन, पड़िहारा


Saturday, January 30, 2010

चुरू। जिले में पंचायत चुनावों का दूसरा चरण समाप्त हो गया। इस बार ७० प्रतिशत से कम वोट पड़े। तीसरे चरण के चुनाव २ फरवरी को शुरू होंगे।

वापी। यहाँ कल दादा अखारामजी का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। गुलराज जोशी ने बताया कि इस अवसर पर जोत व भजन संध्या के कार्यक्रम होंगे। समारोह में दादाभक्त डूंगर मल, गौरीशंकर मंत्री, राजेश कुदाल भी भाग लेंगे।

रतनगढ़। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि बलदेव प्रसाद इन्दौरिया का ९२ वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उन्होंने अनेक पुस्तकें लिखी । कसबे के गणमान्य लोगों, साहित्यकारों व राजनेताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किये।

Friday, January 29, 2010

रतनगढ़। बुधवार रात को यहाँ चोरो ने दीनदयाल सोनी की दूकान मै चोरी कर लगभग १ किलो सोने , २० किलो चांदी के आभूषण पर हाथ साफ़ किया। दूकान मै पड़ी लगभग इ लाख की नकदी भी चोर ले उड़े।

रतनगढ़। पूर्व मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे के यहाँ पहुँचने पर विधायक राजकुमार रिणवा, पूनम बैद समेत अनेक भाजपाई नेताओं ने स्वागत किया। राजे यहाँ विधायक पुत्र के विवाह समारोह मै भाग लेने आई थी।

राजलदेसर। यहाँ के बाबूलाल पुत्र मेघराज दुधेडिया ने अपनी पुत्री मनीषा केससुराल वालों पर उसको आत्मह्त्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए थाणे मै इस्त्गाशा पेश किया है। १४ जनवरी को मनीषा ने आत्महत्या कर ली थी। इस्तगासे मै मूलचंद व प्रदीप बागरेचा पर तथा श्रीमती पुखराज बागरेचा पर इस आशय का आरोप लगाया गया। है।

सूरत। यहाँ भट्टार स्थित वैष्णो माता मंदिर में अक्षय भक्त मंडल का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। २६ जनवरी को मनाये गए इस कार्यक्रम में सालासर के पुजारी धनराज को मुख्य अतिथि बनाया गया।

कैलाशजी के सानिध्य में संपन्न इस कार्यक्रम में जोत, हनुमान चालीसा व भजन संध्या आयोजित की गई।

कोटा के रामावतार, बरोदा के चम्पालाल, बंदवा के कन्हैयालाल व आसूदास, पड़िहारा के भिकमचंद, वापी के डूंगर मॉलsअमेट अनेक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

पड़िहारा। यहाँ सरपंच के चुनाव में जगजीत राथोड़ ने ७०० से अधिक वोटो से चम्पालाल प्रजापत को हराया। उप सरपंच शंकर दाधीच निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Saturday, January 23, 2010

पड़िहारा । ग्राम पंचायत के कल हुए चुनाव मै जगजीतसिंह राठोड़ अपने प्रतिद्वंदी चम्पालाल प्रजापत को ४०० मतों से हराकर विजयी हुए। राठोड़ को ओसवाल, ब्राहमण, राजपूत, सेवग, हरिजन व अन्य समाज को भारी समर्थन मिला। शंकरलाल दादा को उप सरपंच हेतु निर्वोरोध चूना गया। आसकरण सोनी, चोथाराम जाट व बिशनलाल वकील प्रमुख हारने वालों मै है।

Thursday, January 21, 2010

पड़िहारा। सरपंच के चुनावों में कड़ी टक्कर। भाजपा समर्थित जगजीतसिंह राथोड़ का मुकाबला कांग्रेस समर्थित चम्पालाल से। कल चुनाव। जोरदार सरगर्मिया। ब्लाक चुनाव में बीजेपी की रामचंदर सैनी से सिद्दी टक्कर।
परसनेऊ। दादा अक्खाराम जी का डोळी में नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना। कोलकता निवासी रामावातारजी दाहिमा ने संभाली कमान। जिऊ बाई का देवरा व धूनी का निर्माण।
छापर। भास्कर में आज एक समाचार में यहाँ के रूपेश दुधेडिया पर गुवाहाटी में लाखों की ठगी का आरोप।
बिदासर। में कल रात दो स्थानों पर चोरी की वारदातें।

Saturday, January 9, 2010

दादा अक्खाराम वार्षिकोत्सव

पड़िहारा। दादा अक्खारामजी का तृतीय वर्सिकोत्सव१० जनवरी को कोलकता में अक्षय भक्त मंडल के तत्वाधान में मनाया जाएगा। अध्यक्ष रामावतारजी दाहिमा ने बताया कि धूमधाम से मनाये जाने वाले इस उत्सव में आल इंडिया दाधीच महासभा के अध्यक्स रामकुमार रिनवा कोटा रथा सालासर के पुजारी धनराज विशेष अतिथि होंगे। वार्षिकोत्सव हावड़ा मिल हाउस में मनाया जाएगा।

बड़ी रेल आई

पड़िहारा। आज यहाँ १२ बजे बड़ी लाइन की पहली ट्रेन आई जिसका हाजी नूर मोहम्मद, रतनलाल जैन, गुलराज जोशी के नेतृत्व में कस्बे के लोगो ने जोरदार स्वागत किया। सात डिब्बों वाली इस ट्रेन में जोधपुर के मुख्या रेल प्रबंधक तथा इंजिनियर आदि सवारी व विदिओग्राफ़ीकर रहे थे। प्रबंधक को पड़िहारा का पूर्वी रेल फाटक पुनः खोलने व पड़िहारा में मेल - एक्सप्रेस ट्रेने रोकने हेतु ज्ञापन दिया गया।
परसनेऊ। दादा अक्खारामजी की तपोभूमी डोळी में नव निर्मित इच्छापूर्ण दादाधाम मंदिर में २० जनुअरी को मूर्ति स्थापना होगी।
मंदिर परिसर में जीऊ बाई का देवरा भी बन कर तैयार है ।

Friday, January 1, 2010

लाडनूं। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष पर साल के अंतिम दिन हास्य कवी सम्मलेन आयोजित। संयोजन केसरदेव प्रजापत ने किया।

सादुलपुर। सर्दी में भी यहाँ पानी कि किल्लत। लोग दूषित पानी पिने को मजबूर।

परसनेऊ। यहाँ दादा अख्खाराम जी की डोली में इच्छापूर्ण दादोजी का मंदिर बन कर लगभग तैयार होगया है। कोलकाता प्रवासी रामावतार जी दाहिमा ने मारवाड़ी डाइजेस्ट को बताया कि विप्र बंधुओ के सहयोग से इस कार्य में सफलता मिली।

जयपुर। पडिहारा निवासी व जयपुर प्रवासी राजेन्द्र दाधीच ने अक्षय धाम नामक नई धार्मिक व विप्र समाज आधारित पत्रिका निकालने कि घोषणा की है। पत्रिका के सम्पादक रतन जैन होंगे।

पडिहारा। पंचायत के चुनाव में प्रजाप्तो ने चम्पालाल दुकानदार को सरपंच का उम्मीदवार बनाया है।