HEADLINES-

Friday, January 29, 2010

रतनगढ़। बुधवार रात को यहाँ चोरो ने दीनदयाल सोनी की दूकान मै चोरी कर लगभग १ किलो सोने , २० किलो चांदी के आभूषण पर हाथ साफ़ किया। दूकान मै पड़ी लगभग इ लाख की नकदी भी चोर ले उड़े।

रतनगढ़। पूर्व मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे के यहाँ पहुँचने पर विधायक राजकुमार रिणवा, पूनम बैद समेत अनेक भाजपाई नेताओं ने स्वागत किया। राजे यहाँ विधायक पुत्र के विवाह समारोह मै भाग लेने आई थी।

राजलदेसर। यहाँ के बाबूलाल पुत्र मेघराज दुधेडिया ने अपनी पुत्री मनीषा केससुराल वालों पर उसको आत्मह्त्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए थाणे मै इस्त्गाशा पेश किया है। १४ जनवरी को मनीषा ने आत्महत्या कर ली थी। इस्तगासे मै मूलचंद व प्रदीप बागरेचा पर तथा श्रीमती पुखराज बागरेचा पर इस आशय का आरोप लगाया गया। है।

सूरत। यहाँ भट्टार स्थित वैष्णो माता मंदिर में अक्षय भक्त मंडल का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। २६ जनवरी को मनाये गए इस कार्यक्रम में सालासर के पुजारी धनराज को मुख्य अतिथि बनाया गया।

कैलाशजी के सानिध्य में संपन्न इस कार्यक्रम में जोत, हनुमान चालीसा व भजन संध्या आयोजित की गई।

कोटा के रामावतार, बरोदा के चम्पालाल, बंदवा के कन्हैयालाल व आसूदास, पड़िहारा के भिकमचंद, वापी के डूंगर मॉलsअमेट अनेक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

पड़िहारा। यहाँ सरपंच के चुनाव में जगजीत राथोड़ ने ७०० से अधिक वोटो से चम्पालाल प्रजापत को हराया। उप सरपंच शंकर दाधीच निर्विरोध निर्वाचित हुए।

No comments: