HEADLINES-

Monday, July 27, 2009

चुरू/सरदारशहर । रविवार को इन शहरों में चोरों ने फ़िर हाथ दिखाए और लाखों का माल ले उड़े।छापर पुलिस दो चोरों को पकड़ने में कामयाब।

चूरू। चूरू से चंडीगढ़ के लिए रोड़वेज की नयी बस सेवा शुरू हुई है। चुरू से यह बस सवेरे १०.३० पर चलेगी। तथा सायं ७ बजे चंडीगढ़ पहुँचेगी।

पड़ीहारा। कसबे में फिल्टर पानी का नया प्लांट शुरू हो गया है। प्रति २० लेटर का कैन ५ रूपये तथा डेलेवेरी चार्ज में मिलेगा। प्लांट पडीहारी बॉस में लगाया गया है।

लाडनूं। आचार्य महाप्रज्ञ ने कहा है कि वृद्ध व्यक्ति किसी का मोहताज नहीं होता। वह सदैव सम्मान का पात्र होता होता है। वृद्धों को वृद्धाश्रम नहीं सम्मान चाहिए। यह न भूलें कि एक दिन सभी को वृद्ध होना है।

No comments: