Saturday, April 30, 2011
Tuesday, March 22, 2011
पड़िहारा । डेल्ही सराय रोहिल्ला -बीकानेर ट्रेन जिसकी घोषणा रेल मंत्री ममता बनर्जी ने बजट में की थी मार्च में शुरू होने की प्रबल संभावना है। राजस्थानी प्रवासी नागरिकों के दबाब से यह संभव हुआ है।
छापर। साधक भंवरलाल मुन्ध्दादक कल यहाँ देहांत होगया। उनकी शव यात्रा में सेंकडों लोग शामिल हुए।
चूरू। जिले में होली पर्व धूमधाम व आनंद मंगल से मनाया। जिले में गर्मी ने पाँव पसारे।
पड़िहारा । कांग्रेस प्रवक्ता अभिनेश महारिषि का यहाँ समारोहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर कस्बे की जानी मानी हस्तियाँ उपस्थित थी।
Thursday, January 20, 2011
चूरू। जिले के लोग कल रात २ बजे भूकंप के तेज झटकों से दहल गए। किसी जानमाल के नुक्सान की सूचना नहीं है।
चूरू। दिन दहाड़े बन्दूक दिखा कर व्यापारी को लूटने के विरोध में आज दो घंटे तक व्यापारियों ने अपने दूकानें बंद रखी। बाद में पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद ढूकानें खुलीं।
रतनगढ़। आभूषणों की दूकान से जेवरात पार करने के आरूप में तीन महिलायें गिरफ्तार।
छापर। नगरपालिका की बैठक में विकास कार्यों पर जोर दिया गया। इसके बावजूद बैठक १५ मिनट ही चली।
पड़िहारा । पड़िहारा के ४ स्काउट व गाइड दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिताओं में चुरू जिले का नेतृत्व करेंगे।
Monday, January 17, 2011
चूरू। सर्दी से राहत। हवा में तापमान पसरा। जिले की जनता को इस बार सर्वाधिक सर्दी का सामना करना पड़ा।
रतनगढ़। आचार्य महाश्रमण ने यहाँ कहा कि धरम संघ एक संघ पुरुष है। साधू-साध्वी श्रमणी व श्रावक इसके विभिन्न अंग है। आचार्य इसका मष्तिष्क है। उन्होंने कहा कि युवा पीढी ही तेरापंथ का भविष्य है।
राजलदेसर। यहाँ मर्यादा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। आचार्य महाश्रमण १४ फरवरी तक यहाँ विराजेंगे। वे अपनी धवल सेना के साथ १५ फरवरी को पड़िहारा पधारेंगे।
चुरू। अच्छी बरसात से जिले में मूंगफली कि शानदार फसल हुई है। किसानो के चहरे खिल गए हैं।
लाडनूं। स्वामी महेश्वरानंद आज यहाँ पधारेंगे। वह कल जैन विश्व भारती में धर्म सभा
को संबोधित करेंगे।
सुजानगढ़। यहाँ सियाराम बाबा कि बगीची में २१ से भागवत कथा का आयोजन होगा।
पड़िहारा। यहाँ सूरजमल सीरी देवी सुराना कि और से संचालित निशुल्क चिकित्सा शिविर पुनः शुरू कर दिया गया है। शिविर में मुफ्त जांच व दवाइयों का प्रावधान है।
Saturday, December 4, 2010
पड़िहारा । कल रात चोर यहाँ भिकमचंद विजयसिंह सुराना के यहाँ से ट्रक भर सामान ले गए। अभी तक चोरों का पता नहीं चला है।
रतनगढ़ । अज्ञात युवकों ने सहला गाँव जाने के लिए गाडी बुक की और रास्ते में ही ड्राईवर को दारा धमकाकर गाडी लेकर चम्पत होगये।
लाडनूं। यहाँ तेलीवाडा में एक युवक की ह्त्या के आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। इधर रताऊ गाँव में पशु क्रूरता आरोपी भी अभी तक नहीं धरे गए है।
