HEADLINES-

Thursday, January 20, 2011

चूरू। जिले के लोग कल रात २ बजे भूकंप के तेज झटकों से दहल गए। किसी जानमाल के नुक्सान की सूचना नहीं है।

चूरू। दिन दहाड़े बन्दूक दिखा कर व्यापारी को लूटने के विरोध में आज दो घंटे तक व्यापारियों ने अपने दूकानें बंद रखी। बाद में पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद ढूकानें खुलीं।

रतनगढ़। आभूषणों की दूकान से जेवरात पार करने के आरूप में तीन महिलायें गिरफ्तार।

छापर। नगरपालिका की बैठक में विकास कार्यों पर जोर दिया गया। इसके बावजूद बैठक १५ मिनट ही चली।

पड़िहारा । पड़िहारा के ४ स्काउट व गाइड दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिताओं में चुरू जिले का नेतृत्व करेंगे।

Monday, January 17, 2011

चूरू। सर्दी से राहत। हवा में तापमान पसरा। जिले की जनता को इस बार सर्वाधिक सर्दी का सामना करना पड़ा।

रतनगढ़। आचार्य महाश्रमण ने यहाँ कहा कि धरम संघ एक संघ पुरुष है। साधू-साध्वी श्रमणी व श्रावक इसके विभिन्न अंग है। आचार्य इसका मष्तिष्क है। उन्होंने कहा कि युवा पीढी ही तेरापंथ का भविष्य है।

राजलदेसर। यहाँ मर्यादा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। आचार्य महाश्रमण १४ फरवरी तक यहाँ विराजेंगे। वे अपनी धवल सेना के साथ १५ फरवरी को पड़िहारा पधारेंगे।

चुरू। अच्छी बरसात से जिले में मूंगफली कि शानदार फसल हुई है। किसानो के चहरे खिल गए हैं।

लाडनूं। स्वामी महेश्वरानंद आज यहाँ पधारेंगे। वह कल जैन विश्व भारती में धर्म सभा

को संबोधित करेंगे।

सुजानगढ़। यहाँ सियाराम बाबा कि बगीची में २१ से भागवत कथा का आयोजन होगा।

पड़िहारा। यहाँ सूरजमल सीरी देवी सुराना कि और से संचालित निशुल्क चिकित्सा शिविर पुनः शुरू कर दिया गया है। शिविर में मुफ्त जांच व दवाइयों का प्रावधान है।

Saturday, December 4, 2010

पड़िहारा । कल रात चोर यहाँ भिकमचंद विजयसिंह सुराना के यहाँ से ट्रक भर सामान ले गए। अभी तक चोरों का पता नहीं चला है।

रतनगढ़ । अज्ञात युवकों ने सहला गाँव जाने के लिए गाडी बुक की और रास्ते में ही ड्राईवर को दारा धमकाकर गाडी लेकर चम्पत होगये।

लाडनूं। यहाँ तेलीवाडा में एक युवक की ह्त्या के आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। इधर रताऊ गाँव में पशु क्रूरता आरोपी भी अभी तक नहीं धरे गए है।

Wednesday, December 1, 2010

चुरू। जिले में हाड कम्कपाती सर्दी का दौर शुरू। दिन में तेज धूप।

पड़िहारा। कस्बे में सफाई व्यवस्था चरमराई।

Wednesday, October 20, 2010

पड़िहारा। मारवाड़ी डाइजेस्ट का अक्टूबर अंक यहाँ लांच हो गया।

Saturday, October 2, 2010

रतनगढ़-दिल्ली नई ट्रेन

रतनगढ़। रतनगढ़- दिल्ली के लिए आज से नयी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो गई है। दिल्ली से सवेरे ४.५० पर शुरू होकर सुबह ११ बजे यह रतनगढ़ पहुंचेगी। कल ही हिस्सार-जोधपुर सवारी गाडी शुरू हुई थी। यह ट्रेन जोधपुर से सवेरे १० बजे रतनगढ़ ९.२० पर पड़िहारा पहुंचेगी। शाम को हिसार से रवाना होकर ५ बजे रतनगढ़ एवं ५.३० पर पड़िहारा पहुंचेगी।
चुरू। अधिक बारिश से बाजरा बदरंग हुआ। गुणवत्ता के कारण भावों में गिरावट। मतीरे भी सड़े गले होने के कारण किसी के काम न आये। काकरीये में कीड़े पड़े। कातिसरा निल।

पड़िहारा। यहाँ बस स्टैंड पर साईं पार्सल सेवा शुरू होगई है । अब बड़े बड़े शहरों से कहीं भी रोड वेज बसों द्वारा कहीं भी पार्सल भेजा और मंगाया जा सकता है। यह सेवा मोतीलाल सोनी पुत्र पन्नालाल सोनी ने बस स्टैंड पर शुरू कीहै।

रतनगढ़-दिल्ली नै ट्रेन