मारवाड़ी डाइजेस्ट का मार्च -अप्रेल संयुक्तांक परसों लांच होगा।
चुरू । इस वर्ष चुरू जिले में पानी की भयंकर किल्लत कि आशंका।
रतनगढ़। १५ लाख कि लागत से बने नलकूप में पानी ही नहीं।
चुरू। गर्मी और लू के थपेड़ों से जिले के लोगों का हाल बेहाल । ऊपर से बिजली कि अघोषित कटौती ने कोढ़ में खाज का काम किया है।
रतनगढ़। अशोक स्तम्भ से घंटाघर तक मार्ग चौड़ा कर दिया गया है , जिससे अब यातायात समस्या का समाधान हो गया है।
पडिहारा। यहाँ आज आस्था कि और से निशुल्क होमिओ चिकित्सा केंद्र का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर उप सरपंच शंकरलाल शर्मा, बजरंग जोशी, विजय भाटी, आस्था के संयोजक रतन जैन , अध्यक्ष संतोष दाधीच, सचिव गुलजी जोशी समेत कसबे के अनेक गण्यमान्य नागरिक उपस्थित थे।
लाडनूं। बड़ी लाइन कि गाड़ियाँ शुरू हुई ही नहीं कि एक एक्सीडेंट भी हो गया। कसबे के पास एक मानव रहित फाटक पर एक ट्रोलीमाल गाडी से टकराकर चूर-चूर हो गई.रतनगढ़। रतनगढ़ -डेगाना के बीच आज १०० किलोमीटर कि गति से ब्रोडगेज दौड़ी । आशा है इस रूट पर अब जल्द ही गाड़ियां दौड़ने लगेगी।
पड़िहारा। समाचार संपादक कि अस्वस्थता के कारन गत कई दिनों से ब्लॉग में लिखा न जा सका, जिसका हमें खेद है।
पड़िहारा। आस्था होमीओ हॉल का २२ अप्रेल से उद्घाटन। संता के संयोजक रतन जैन व अध्यक्ष गुल्र्स्ज जोशी ने बताया कि होमो हॉल में जन सहयोग से निशुल्क दवाइया दी जाएगी ।
सित्टिंग ओन ऐ डागला
वन डे का है किस्सा
ही वाज वैरी तीसा!
ही सा ऐ मटका
सम कांकरा पटका!
ऐ लिटिल वाटर गटका
देन फ़टाफ़ट सटका!
रतन जैन
पड़िहारा। राष्ट्रीय महानगर कोलकाता के मुख्या सम्पादक प्रकाश चण्डालिया ने यहाँ परमेश्वर वाटिका में आयोजित संवाद गोष्टी में कहा कि भ्रष्टाचार और महंगाई ने देश को खोखला करके रख दिया है। अतः जनता को जागरूक रह कर सामना करना होगा। इस अवसर पर मारवाड़ी डाइजेस्ट के सम्पादक रतन जैन, आस्था के अध्यक्ष गुलराज जोशी, बाल विद्या विहार के प्राचार्य श्याम शर्मा समे अनेक लोग उपस्थित थे।
चूरू। जिला कलेक्टर केके पाठक ने बताया कि अब साइबर केफ्फे जमाबंदी की नक़ल देसकेंगे। इस कार्य हेतु केफ्फों को लाइसेंस दे कर अधिकृत किया जाएगा।
राजलदेसर। कसबे में गंदे पानी की निकासी हेतु गेनाणी को खुदाया जाएगा तथा चेम्बर की मरम्मत की जायेगी। यह जानकारी पालिकाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत ने दी।
चूरू। मंडी में कल ग्वार २३०० से२५०० मोठ ५३००- ५४००, रहा।
छापर । गर्मी शुरू होते ही यहाँ वार्ड-१२ व अन्य स्थानों पर पानी की किल्लत शुरू होगी है।
रतनगढ़। विधायक रिणवा ने अंडर ब्रिज निर्माण में बरती जा रही कोताही के प्रति नाराजगी से रेल अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
चूरू। सांसद रामसिंह कस्वां ने गत ९ महीनों एसा अपने कोटे से एक रुपैया भी खर्च नहीं किया। बीकानेर के सांसद अर्जुन मेघवाल, झालावाड़ के दुष्यंत सिंह, एवं जालोर के देवजी पटेल ने भी ९ माह में एक पैसा भी खर्च नहीं किया।
पड़िहारा। कोम्पुकोम सोफ्टवेयर जयपुर ने यहाँ के ५० जरूरतमंद व दीनहीन व्यक्तियों को तथा ५० विद्यार्थियों को प्रति माह १०० रुपये कि आर्थिक सहायता की योजना शुरू की है। मारवाड़ी डाइजेस्ट के तत्वाधान में शुरू इस योजना की शुरुआत दिसंबर २००९ से हो चुकी है।
मोमासर। यहाँ के बजरंगलाल सुथार को केविन केयर अवार्ड के लिए चुना गया है। लकवाग्रस्त बजरंग ने पेंटिंग में अपनी योग्यता व शानदार प्रतिभा का परिचय दिया है। चेन्नई में दिए गए इस इनाम में १ लाख रुपये , ट्रोफी व प्रशस्ति पत्र दिया गया।
जयपुर। महंगाई में अब पाने भी शामिल हो गया है। राजस्थान मंत्री मंडल ने पानी की कीमते बढाने का फैसला कर लिया है ताकि लोग पानी की कीमत समझ सके।
राजलदेसर। सट्टे की खाई वाली करने के आरोप में यहाँ पुलिस ने पवन सोनी को गिरफ्तार कर लिया।
सुजानगढ़ । अस्पताल में स्टाफ की कमी को लेकर लोगों ने एस डी एम् कार्यालय के सामने धरना दिया व कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
बिदासर । लोगो ने कसबे में नुरानी मदरसा के पास शराब की दूकान को बंद करने हेतु कलेक्टर से मिलकर उन को ज्ञापन दिया।
आज की बात
ज्यां रा पड़्या सभाव ज्यासी जीव स्यूं !
रतन जैन