HEADLINES-

Thursday, September 15, 2011

चूरू समाचार

चूरू। जोधपुर-दिल्ली मेल २ अक्टूबर से पटरियों पर दौड़ेगी।
चूरू। जिले में बिजली की कटौती से लोगों में हां-हाकार।पड़िहारा में ६ घंटे की लगातार कटौती। नगरपालिका क्षेत्र में५ से ३ घंटे की कटौती।
राजलदेसर । दिल्ली -बीकानेर सुपरफास्ट अब यहाँ रूकेगी।
रतनगढ़। क्षेत्र में इसबार अच्छी फसल।

Sunday, August 28, 2011



लाडनूं। तेली रोड ,बस स्टेंड, व जैन विश्व भारती मार्ग पर बरसाती पानी भर जाने से आवागमन बाधित गोगया है। साधू- साध्वियों के लिए यह स्थिति बहुत ही पीड़ा दायक है।


चुरू। जिले में बारिश के साथ तेज गर्मी का मौसम बना हुआ है। प्रयुषण पर जैन धर्मावलम्बियों के विभिन्न कार्यक्रम ।


पड़िहारा ।

Tuesday, August 23, 2011

चुरू समाचार

चूरू। जिले में अच्छी सुआब की बारिश से अच्छी फसक्ल की आशा बंधी।
चुरू। जन्माष्टमी , गोगानवमी धूमधाम से मनाई गई।
परसनेऊ। दादा अखारामजी का मेला धूमधाम व भक्ति भाव से संपन्न । हज़ारों दादा भक्तो और श्रद्धालूओं ने धोक लगाईं व प्रसाद ग्रहण किया।
पड़िहारा। अन्ना हजारे के समर्थन में रविवार को पड़िहारा बंध रहा। आज लाडनूं सुजानगढ़ बंध ।
छापर । रेलवे स्टेशन के पास नया बस स्टेंड बनाने की योजना।

Thursday, August 18, 2011

शहीदों के प्रति

जिसने तुम्हे पुकारा
तूने दिया सहारा,
उस देश के नयन में
तेरा सपन रहेगा ।
कण-कण में लिखी है
तेरी अमर कहानी,
कारगिल महक रहा है
बन फूल की निशानी।
माला न टूट पाए
हर और तूं जूडा था।
गोली जहां गिरी थी
उस और तूं मुड़ा था।
तू मिट नहीं सकेगा
जब तक गगन रहेगा।
रतन जैन

Friday, August 12, 2011

रतन जैन की नई कविता

पायल बजावता चाल्या आओसा,
हलचल मचावता चाल्या आओसा।
रूप रो तावाडियो पुग्यो अकाशां
सावन बरसावता चाल्या आओसा।
प्यार रो रस्तो है काँटा भरियो
मखमल बिछावता चल्या आओसा।
सांसां नै बाँध ली ओल्युं थांरी
सुधियाँ लुतावता चाल्या आओसा।
रतन जैन

Thursday, July 21, 2011

चुरू samachar

चूरू । जिले में बिरखा की कमी । फसल सूखने लगी।



पड़िहारा। पड़िहारा निर्देशिका-2011 का प्रकाशन आरम्भ। यहाँ सूरजमल सिरिदेवी ट्रस्ट द्वारा पार्क व फव्वारे का निर्माण अंतिम चरण में। व्यायामशाला बनेगी व झूले लगेंगे।



सुजानगढ़। रेलवे के मुख्य वाणिज्यीक प्रबंधक ने स्टेशन का निरिक्षण किया। यहाँ सुलभ शौचालय की मांग।



लाडनूं। यहाँ बस स्टैंड पर स्थित स्टेट बैंक का ATM किसी ने तोड़ दिया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।


परसनेऊ । दादोजी अखारामजी की प्रसिद्द धाम परसनेऊ का रास्ता खस्ता हालत में है। लगभग २ किलोमीटर सड़क बुरी तरह टूटी हुई है। सरकार व दादा भक्त इस और कब ध्यान देंगे?

Friday, July 1, 2011

चुरू समाचार

सुजानगढ़। कस्बे में दिनदहाड़े मर्डर । सुजानगढ़ बंद रहा। पुलिस के अनुसार शराब माफियों की रंजिश से हुई वारदात।
पड़िहारा। जगदम्बा मंदिर के १४ छत्र चोरी। चोर पुलिस की पकड़ से दूर।
चूरू। लाडनूं सहित पूरे चूरू जिले में मानसून की जोरदार बारिश। गर्मी से राहत। किसानो के चेहरे खिले।
राजलदेसर। राजलदेसर में बाल संस्कार शिविर का आयोजन।