HEADLINES-

Wednesday, December 1, 2010

चुरू। जिले में हाड कम्कपाती सर्दी का दौर शुरू। दिन में तेज धूप।

पड़िहारा। कस्बे में सफाई व्यवस्था चरमराई।

Wednesday, October 20, 2010

पड़िहारा। मारवाड़ी डाइजेस्ट का अक्टूबर अंक यहाँ लांच हो गया।

Saturday, October 2, 2010

रतनगढ़-दिल्ली नई ट्रेन

रतनगढ़। रतनगढ़- दिल्ली के लिए आज से नयी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो गई है। दिल्ली से सवेरे ४.५० पर शुरू होकर सुबह ११ बजे यह रतनगढ़ पहुंचेगी। कल ही हिस्सार-जोधपुर सवारी गाडी शुरू हुई थी। यह ट्रेन जोधपुर से सवेरे १० बजे रतनगढ़ ९.२० पर पड़िहारा पहुंचेगी। शाम को हिसार से रवाना होकर ५ बजे रतनगढ़ एवं ५.३० पर पड़िहारा पहुंचेगी।
चुरू। अधिक बारिश से बाजरा बदरंग हुआ। गुणवत्ता के कारण भावों में गिरावट। मतीरे भी सड़े गले होने के कारण किसी के काम न आये। काकरीये में कीड़े पड़े। कातिसरा निल।

पड़िहारा। यहाँ बस स्टैंड पर साईं पार्सल सेवा शुरू होगई है । अब बड़े बड़े शहरों से कहीं भी रोड वेज बसों द्वारा कहीं भी पार्सल भेजा और मंगाया जा सकता है। यह सेवा मोतीलाल सोनी पुत्र पन्नालाल सोनी ने बस स्टैंड पर शुरू कीहै।

रतनगढ़-दिल्ली नै ट्रेन

Friday, September 17, 2010

पडिहारा। धुप निकलने व बरसात रुक जाने से यहाँ किसानो के चेहरे खिल गए हैं और अब राजस्थान में अच्छी फसल की आशा जग गई है। जिले में इस बार रतनगढ़ समेत कई स्थानों पर बाढ़ के हालत हो गए थे।

पडिहारा। मारवारी डाइजेस्ट का सितम्बर अंक लांच हो गया है।

परसनेऊ । दादोजी अखारामजी का जन्मोत्सव २०१० यहाँ धूमधाम से मनाया गया। हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने धोक लगाईं और प्रसाद लिया। मेले में अक्षय्धाम नामक पत्रिका के स्टाल पर काफी भीड़ रही।

Sunday, August 15, 2010

समाचार

जयपुर। यहाँ रेलवे और जन प्रतिनिधियों की मीटिंग में रेवाड़ी-डेगाना लाइन पर हिस्सार-डेगाना नै ट्रेन चलाने पर सहमति हुई। रेलवे ने आश्वासन दिया की नै ट्रेन अति शीघ्र शुरू करदी जाएगी। बाद में इस ट्रेन को लुधियाना-जोधपुर तक बढाया जा सकता है। रेलवे ने चालू ट्रेन का समय बदलने की मांग भी मान ली। अब रेवारी-डेगाना शाम ५.१५ पर डेगाना व लगभग २ बजे दोपहर रतनगढ़ पहुंचेगी। रेलवे ने लम्बी दूरी की ट्रेन चलाने की मांग से बजट न होने का बहाना कर पल्ला झाड़ लिया।

पडिहारा। पूनमचंद सुराणा स्मृति प्रतिभा पुरस्कार वितरित। यहाँ आज़ादी की ६४ वीं सालगिरह धूमधाम से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्ध्यालय में मनाई गई । जिसमे अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी अवसर पर पड़िहारा का प्रतिष्ठित पूनमचंद सुराणा पुरस्कार २०१० , ११ विद्यार्थियों में वितरित किया गया। कक्षा ८,१० १२ में पड़िहारा टोप्पेर रहे विद्यार्थियों को लगभग २५ हज़ार रुपयों का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। प्रथम रहे विद्द्यार्थी को ५०००, द्वितीय को २१०० व तृतीय को ११००-११०० रुपैये दिए गए।

Friday, August 6, 2010

पड़िहारा। फिल्मी स्टाइल में मौत को गले लगाया। यहाँ के एक मुस्लिम बालक ने एकदम फिल्मी स्टाइल में अपनी जान गवादी । साइकिल न दिलवाने पर यह बालक घरवालो से इतना नाराज हुआ की उसने मरने ठान ली। कल सवेरे उसने घरवालों से कहा- मैं तो आज १० बजे मर जाउंगा। और वग घर से निकल पानी से लबालब भरे तालाब की और भागा। घरवाले पीछे-पीछे भागे। बालक तालाब दी दिवार पर बेथ गया। तब तक सेंकडों लोग इकट्ठे हो चुके थे। पुलीस भी आगे। सबने उसे समझाया पर वह वापिस लौटने को तैयार न हुआ और बोला- कोई मेरे पास न आये नहीं तो में तालाब में कूद जाउंगा। ठीक दस बजते ही उसने अपना मोबाइल और घड़ी पानी में फेंक दिए और फ़िल्मी स्टाइल में हाथ ऊपर कर तालाब में कूद गया।

चुरू। बड़ी लाइन की गाडी तो शुरू होगी पर लोग समय-सारणी से संतुष्ट नहीं है। जिले की विभिन्न संस्थाओं ने और ट्रेनें चलाने की मांग की है। इस बार राजस्थान में सांगोपांग बर्षा से अच्छी फसल की आशा है।